Search

 
 
 

चाईबासा : नई दिल्ली में राष्ट्रपति ने उपायुक्त, अपर उपायुक्त, भू-अर्जन पदाधिकारी को किया सम्मानित

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : भूमि संसाधन विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल व उनकी टीम को भूमि सम्मान-2023 प्लेटिनम सर्टिफिकेट प्रदान कर भूमि रिकॉर्ड सुधार हेतु संचालित अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया. पुरस्कार प्राप्त करने वाली जिले की टीम में अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर शामिल रहे. सम्मान मिलने के बाद उपायुक्त ने कहा कि यह सम्मान जिले के लिए गर्व की बात है. इसमें पूरी टीम की मेहनत है. इस तरह का सम्मान मिलने से टीम का मनोबल बढ़ता है. उपायुक्त ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी कर्मचारियों को दिया. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-two-day-shravani-fair-all-india-marwari-mahila-samiti-from-19/">चक्रधरपुर

: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति का दो दिवसीय श्रावणी मेला 19 जुलाई से
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही