Search

 
 
 

चाईबासा : झारखंड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और प्रेस प्रवक्ता ज्योति का बुधवार को स्वागत किया गया. चाईबासा पहुंचने पर सभी का फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोल्हान के उपाध्यक्ष नितिन प्रकाश और पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने जोरदार तरीके से अभिनंदन किया. इसके साथ ही चैंबर के स्थानीय कार्यालय में बैठक कर यहां के व्यापारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. सभी की बातों को झारखंड चैंबर के अध्यक्ष ने काफी गंभीरतापूर्वक सुना और हर समस्या के समाधान का आश्वासन किया. कहा कि बिजली टैरिफ, रेल, नगरपालिका टैक्स में हो रही बढ़ोतरी, लीज व उद्योग से संबंधित समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-years-imprisonment-to-the-accused-in-the-check-bounce-case/">चाईबासा

: चेक बाउंस मामले में आरोपी को दो साल की सजा

बैठक में यह थे मौजूद

मौके पर पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजकुमार ओझा, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, ओमप्रकाश केडिया, महासचिव पंकज भालोतिया, सह सचिव छोटे लाल गुप्ता, छोटेलाल तामसोए, स्वास्थ्य समिति के चेयरमैन पवन अग्रवाल, लीज समिति के चेयरमैन इम्तियाज खान, विद्युत समिति के चेयरमैन संजय अग्रवाल, जनसंपर्क समिति के चेयरमैन सर्वेश प्रसाद और संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही