Chaibasa (Sukesh Kumar) : टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम लुईया के आसपास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में एक प्रेशर आईईडी विस्फोट की घटना हुई है. गुरुवार को एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि उक्त घटना में कांडे लागुरी (50) ग्राम लुईया थाना टोन्टो जिला चाईबासा की नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी की चपेट में आने से मौत हो गई. वह अपनी पत्नी के साथ केन्दू पत्ता तोड़ने जंगल की ओर गया था. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-cpl-final-today-winner-will-get-70-thousand-cash-and-trophy/">चांडिल
: सीपीएल का फाइनल आज, विजेता को मिलेगा 70 हजार नकद व ट्रॉफी उक्त घटना की सूचना प्राप्त होते ही चाईबासा पुलिस एवं सीआरपीएफ 193 और 197 बटालियन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मृत कांडे लागुरी को ग्रामीणों के सहयोग से घटना स्थल से निकालकर सदर अस्पताल, चाईबासा लाया गया. पोस्टमार्टम हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. इस पूरे घटना क्रम में चाईबासा पुलिस एवं सभी सुरक्षा बल इस घटना में कांडे लागुरी की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-outbreak-of-mosquitoes-increased-in-meghahatuburu-city-people-worried/">किरीबुरू
: मेघाहातुबुरु शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, लोग परेशान एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा कोल्हान क्षेत्र में लगातार संचालित नक्सल विरोधी अभियान के कारण सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा आईईडी विस्फोटक लगाया जा रहा है. आईईडी विस्फोट में ग्रामीणों को लक्षित कर मौत के घाट उतारना नक्सलियों की कायराना हरकत है. झारखण्ड पुलिस आम जनता की सेवा में सदैव तत्पर है और ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु सघन नक्सल विरोधी अभियान का संचालन जारी रखेगी. [wpse_comments_template]
चाईबासा : लुईया के पास जंगल में प्रेशर आईईडी विस्फोट, एक ग्रामीण की मौत
Leave a Comment