- एसपीजी के कब्जे में प्रधानमंत्री का सभास्थल
- 50000 से अधिक कैपेसिटी का बना पंडाल
- एसपीजी के साथ जिला प्रशासन ने की बैठक
मई को शाम 6 से 8 बजे तक #MainBhiElectionAmbassador सोशल मीडिया कैंपेन
alt="" width="600" height="400" /> चाईबासा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था कर ली गई है. चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है. कार्यक्रम स्थल को एसपीजी ने अपने कब्जे में कर लिया है. विधि व्यवस्था को लेकर गुरुवार को कार्यक्रम स्थल में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के साथ जिला प्रशासन की एक बैठक हुई. इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/4-candidates-filed-nomination-for-ranchi-lok-sabha-on-thursday-6-have-filed-their-forms-so-far/">रांची
लोकसभा के लिए गुरूवार को 4 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन, अब तक 6 भर चुके हैं पर्चा इस दौरान सभी दंडाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएं किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इधर, भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी तैयारी पूरी कर ली गई है. भाजपा के पदाधिकारी के मुताबिक लगभग 50000 से अधिक लोगों की शामिल होने का अनुमान जताया जा रहा है. विशाल पंडाल का निर्माण किया गया हैं. इसमें 50000 से अधिक कैपेसिटी का पंडाल बनकर तैयार है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chunashah-babas-55th-annual-urs-mubarak-concluded-with-sufi-kalam/">जमशेदपुर
: सूफी कलाम के साथ संपन्न हुआ चुनाशाह बाबा का 55वां सालाना उर्स मुबारक
सभा स्थल में बिना परिचय पत्र का प्रवेश वर्जित
alt="" width="600" height="400" /> नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन की ओर से परिचय पत्र जारी किया गया है. मुख्य गेट तरफ से वहीं पदाधिकारी ही पहुंचेंगे जो सभा स्थल के ड्यूटी में तैनात होंगे. इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दूर दराज से आने वाले लोगों के लिए अलग गेट का निर्माण किया गया है. 7 गेट का निर्माण प्रवेश द्वारा के लिए बनाया गया है. इसके अलावा निकासी गेट का भी निर्माण अलग से किया गया है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment