Search

 
 
 

चाईबासा : राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला जज ने की बैठक

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा व्यवहार न्यायलय परिसर में सितंबर माह की नौ तारीख को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष विश्वनाथ शुक्ला ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की. इसमें एमएसीटी के विशेषज्ञ अधिवक्ता मौजूद थे. प्रधान जिला जज ने सभी  को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन करने में सहयोग करें. वैसे लोग जिनका मामला न्यायालय में लंबित है और वाद सुलहनीय है, वह भी अपने-अपने वादों का निष्पादन करा सकेंगे. डालसा के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने वन अधीनियम, बैंक ऋण, पेंशन, मुआवजा बीमा, फौजदारी मुकदमा, दीवानीवाद, राजस्व वाद, दूरसंचार वाद, सर्विस मेटर, पेंशन, वैवाहिक वाद समेत अन्य सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए प्राधिकार के कार्यालय मे संपर्क कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-controller-of-examinations-of-kolhan-university-inspected-the-womens-college/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के परीक्षा नियंत्रक ने किया महिला कॉलेज का निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही