Search

 
 
 

चाईबासा : प्रधान जिला जज ने रेफरल जजों और मध्यस्थों के साथ की बैठक

 
Chaibasa( Ramendra kumar sinha) : चाईबासा स्थित सिविल कोर्ट परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष विश्वनाथ शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक हुई. इसमें रेफरल जजों और प्राधिकार के कुशल मध्यस्थ अधिवक्ता मौजूद थे. उन्हें मध्यस्थता के माध्यम से विभिन्न मुद्दों के निष्पादन तथा इसे और सुलभ व व्यावहारिक बनाने पर गंभीर चर्चा की गई. इस अवसर पर प्रधान जिला जज ने मध्यस्थता के महत्व और विश्वसनीयता पर अपने विचार रखे. उन्होंने मध्यस्थता के अनछुए पहलुओं से सभी लोगों को बारीकी से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-youth-seriously-injured-in-road-accident-referred-to-rourkela-2/">मनोहरपुर

: सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, राउरकेला रेफर

आपसी सहमती से विवाद के समाधान पर जोर

कहा कि दोनों पक्षों को समान रूप से एक विशेष बिंदु पर आपसी सहमति बनने से मामले का सुखद निष्पादन हो सकता है. वहीं मानसिक और भावनात्मक रूप से भी संबंधों का सशक्त बना रहना सामाजिक तौर पर उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि यह मैत्रीपूर्ण तरीके से विवाद के समाधान का जरिया है. बैठक में मध्यस्थ अधिवक्ताओं ने भी व्यावहारिक रूप से आने वाली विभिन्न चुनौतीयों पर चर्चा की और सुझाव भी दिए. बैठक में न्यायिक पदाधिकारीगण सहित प्राधिकार से जुड़े मध्यस्थ अधिवक्तागण आदि उपस्थित थे. उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के प्रभारी सचिव शंकर कुमार महाराज ने दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही