Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के 16 कॉलेजों में प्रभारी प्रिंसिपल और चार में स्थायी

Advertisement
Advertisement
Sukesh Kumar कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) में शिक्षकों के साथ प्रिंसिपल की भी भारी कमी से जूझ रहा है. कोल्हान विवि के पास जेपीएससी से मात्र चार स्थायी प्रिंसिपल की नियुक्ति हुई है. इसमें को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर के डॉ अमर कुमार सिंह, एबीएम कॉलेज जमशेदपुर के डॉ मुदिता चंद्रा, वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर के डॉ एसपी मलिक और सिंहभूम कॉलेज चांडिल में डॉ बीएन प्रसाद शामिल हैं. बाकी सभी कॉलेजों में प्रभारी प्रिंसिपल के भरोसे ही चल रहा है. विवि में कुल 20 अंगीभूत कॉलेज हैं, जिसमें 16 कॉलेज में प्रभारी प्रिंसिपल हैं. मात्र चार कॉलेज में ही स्थायी प्रिंसिपल की नियुक्ति की गई है. टाटा कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ एससी दास को दो जगह प्रभार दिया गया है. कॉलेज के अलावा विवि में डीएसडल्ब्यू पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है. लंबे समय से कोल्हान विवि में प्रिंसिपल की बहाली नहीं होने के कारण इस तरह की समस्या उत्पन्न होने लगा है. विवि ने 16 कॉलेज में वरीयता के आधार पर प्रिंसिपल की बहाली की है. महिला कॉलेज चाईबासा में महिला शिक्षिका को छोड़कर पुरुष शिक्षक डॉ लोकनाथ को प्रिंसिपल का प्रभार सौंपा गया है. महिला कॉलेज चाईबासा में सिर्फ छात्राएं ही अध्ययन करती हैं. विवि की ओर से प्रभारी नियुक्त करने के दौरान कॉलेज की ही कई शिक्षिकाओं ने इसका विरोध भी किया था. कुलपति डॉ गंगाधर पंडा को पत्र भी सौंपा गया है, लेकिन अभी तक किसी तरह की पहल नहीं की गई है. हालांकि अब भी कई शिक्षिकाएं विरोध करने के लिए एकजुटता बना रही हैं. ताकि महिला कॉलेज में महिला शिक्षिका ही प्रभारी बनें. इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-rahul-gandhi-being-harassed-by-political-vendetta-congress/">सरायकेला:

राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा- कांग्रेस

स्थायी प्रिंसिपल नहीं होने से विवि पर ही निर्भर रहते कॉलेज प्रभारी

कोल्हान विवि के चार कॉलेज को छोड़ दिया जाये तो बाकी 16 कॉलेज में प्रभारी प्रिंसिपल ही हैं. प्रभारी प्रिंसिपल होने की वजह से कई महत्वपूर्ण निर्णय कॉलेज में नहीं ले पाते हैं. छात्रहित में भी निर्णय नहीं हो पाता है. विवि पर ही निर्भर रहते हैं. इससे विद्यार्थियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है. इस संबंध में कोल्हान विवि के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि कोल्हान विवि में मात्र चार कॉलेज में ही स्थायी प्रिंसिपल पढ़ा रहे हैं. इसमें को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर, वर्कर्स कॉलेज, सिंहभूम कॉलेज चांडिल व एबीएम कॉलेज जमशेदपुर शामिल है. बाकी कॉलेजों में वरीयता के आधार पर प्रभारी प्रिंसिपल की नियुक्ति की गई है.

इन कॉलेजों में स्थायी प्रिंसिपल

को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर- डॉ अमर सिंह एबीएम कॉलेज जमशेदपुर- डॉ मुदिता चंद्रा सिंहभूम कॉलेज चांडिल- डॉ बीएन प्रसाद वर्कस कॉलेज जमशेदपुर- डॉ एसपी मालिक इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-rahul-gandhi-being-harassed-by-political-vendetta-congress/">सरायकेला:

राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा- कांग्रेस

इन कॉलेजों में प्रभारी प्रिंसिपल

वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर- डॉ साबिया यूनुस को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज-जीतेंद्र कुमार सिन्हा ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर- डॉ मुकुल कंडेवाल एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर- डॉ अशोक कुमार झा घाटशिला कॉलेज, घाटशिला- डॉ पीके गुप्ता बाहरागोड़ा कॉलेज बाहरागोड़ा- डॉ बीके बेहरा टाटा कॉलेज चाईबासा- डॉ एससी दास महिला कॉलेज चाईबासा- डॉ लोकनाथ जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज चाईबासा- डॉ वीके मिश्रा काशी साहू कॉलेज सरायकेला- डॉ एसके काइबरता जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर- डॉ श्रीनिवास कुमार मॉडल महिला कॉलेज खरसावां- डॉ स्पार्कलीन देई डिग्री कॉलेज जगन्नाथपुर- डॉ उदय कांत चौधरी डिग्री कॉलेज मझगांव- डॉ मानदेव प्रसाद डिग्री कॉलेज मनोहरपुर- डॉ आरके सिंह मॉडल महाविद्यालय सरायकेला खरसावां- डॉ यूएस सिंह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही