Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिमी सिंहभूम के अलावे पूरे झारखंड में आगामी 10 जून से आईटीआई में नामांकन शुरू हो रही है. चाईबासा के महिला आईटीआई में 10 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. विद्यार्थी ऑनलाइन अपना आवेदन भर सकते हैं. सरकार के वेबसाइट पर आवेदन की सभी प्रक्रिया शुरू होगी. इसके बाद सभी विद्यार्थियों का नामांकन होगा. मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाएगा. जिला प्रशासन की ओर से मैट्रिक व इंटर में पास विद्यार्थियों से नामांकन के लिए आवेदन करने का आग्रह किया है. मालूम हो कि पश्चिमी सिंहभूम में एकमात्र महिला आईटीआई चाईबासा में है. इसके अलावा छात्र के लिए अलग से आईटीआई है. सभी कॉलेजों में निर्धारित सीट है. जो विद्यार्थी पहले आवेदन करेंगे उन विद्यार्थियों का नामांकन पहले होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-employees-of-health-and-wellness-center-refused-to-go-to-the-undertaking-of-ngo/">चाईबासा
: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कर्मियों ने एनजीओ के अंडरटेकिंग में जाने से किया इंकार [wpse_comments_template]
चाईबासा : आईटीआई में नामांकन की प्रक्रिया 10 जून से, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
Leave a Comment