Search

 
 
 

चाईबासा : आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए योग शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए योग शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया गुरुवार को जिला आयुष कार्यालय में शुरू हुई. रांची के एक गैर सरकारी संगठन द्वारा इन आयुष योग प्रशिक्षकों के चयन के लिए उनसे विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली गई. सदर प्रखंड के लगभग 18 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में इन आयुष योग प्रशिक्षकों को बहाल किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में पूर्व से योग के प्रशिक्षक के रूप में तैनात प्रशिक्षकों ने गैर सरकारी संगठन के अंडर में रह कर काम करने से इंकार कर दिया था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-investigation-of-cell-workers-and-contract-laborers-with-breath-analyzer-started-at-the-mine-gate/">किरीबुरू

: खदान गेट पर सेलकर्मियों व ठेका मजदूरों का ब्रेथ एनलाइजर से जांच शुरू

गैर सरकारी संगठन ले रहे हैं योग शिक्षकों का साक्षात्कार

यह योग प्रशिक्षक पिछले 6 महीने से विभिन्न केंद्रों पर योग का प्रशिक्षण दे रहे थे. जिला आयुष पदाधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में इन लोगों का साक्षात्कार गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि के द्वारा लिया जा रहा है. साक्षात्कार में पास होने के उपरांत यह अपनी सेवाएं दे सकेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही