Search

 
 
 

चाईबासा : मेला प्रदर्शनी लगाकर सरकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय द्वारा शनिवार को सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी सदर शशीन्द्र कुमार बड़ाईक ने फीता काटकर किया. उन्होंने विभाग द्वारा इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस मेला के जरिए आम नागरिकों को सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त होगी. इसक साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त करना है, इस संबंध में लोगों को जानकारी दी जाएगी. उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से अनुरोध किया कि अपनी अहर्ता के हिसाब से योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर (चाईबासा), खूंटपानी, तांतनगर, मंझारी, टोंटो सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-subroto-mukherjee-cup-football-tournament-concluded/">बहरागोड़ा

: सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक 

प्रदर्शनी के स्टॉल से लोगों के बीच सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, दिव्यांग छात्रवृत्ति, फसल बीमा योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी लुंगी योजना, फूलों झानो आशीर्वाद योजना समेत अन्य योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया. इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के बीच अलग-अलग योजनाओं से संबंधित पम्पलेट का भी वितरण किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही