Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंगलवार को जिला खेल संचालन समिति की बैठक हुई. उक्त बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के तहत किए गए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. बैठक में बताया गया कि इस दौरान जिले में संचालित सभी प्रशिक्षण केंद्रों का मरम्मति के अलावा सीसीटीवी कैमरा, कंप्यूटर सेट व टीवी तथा सोलर लाइट लगाया गया है. बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम डे बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र-चाईबासा में सिंथेटिक मैट का अधिष्ठापन किया गया है. इसके अलावा उक्त वित्तीय वर्ष में बंदगांव प्रखंड अंतर्गत हॉकी एवं जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत तीरंदाजी स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-everyones-participation-is-necessary-to-make-kera-mela-a-success-bdo/">चक्रधरपुर
: केरा मेला को सफल बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी : बीडीओ
: अमृत भारत योजना के तहत मनोहरपुर स्टेशन का किया गया निरीक्षण
: केरा मेला को सफल बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी : बीडीओ
स्टेडियम के बेहतर संचालन हेतु समिति गठन करने का दिया निर्देश
साथ ही पंचायत स्तरीय फुटबॉल खेल मैदान में चेंजिंग रूम, शौचालय एवं पीने का पानी की सुविधा को निरंतर बनाए रखने हेतु कार्य जारी है. वर्चुअल बैठक के दौरान उपायुक्त ने चाईबासा इंडोर स्टेडियम के बेहतर संचालन के लिए समिति गठन करने का निर्देश दिया. खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु खेल निदेशालय से संचालित योजनाओं के माध्यम से अधिकाधिक खिलाड़ियों को लाभान्वित करते हुए बेहतर खेल का माहौल बनाने, जिला ओलंपिक संघ को कार्यालय हेतु खाली भवन उपलब्ध करवाने तथा सिंहभूम खेल महोत्सव के आयोजन को सुनिश्चित कराने हेतु संलग्न पदाधिकारी को निर्देशित किया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-manoharpur-station-inspected-under-amrit-bharat-scheme/">मनोहरपुर: अमृत भारत योजना के तहत मनोहरपुर स्टेशन का किया गया निरीक्षण