Search

चाईबासा : दीक्षांत समारोह के नाम पर वसूली गई राशि वापस नहीं करने का विरोध, छात्र संघ ने जताई आपत्ति

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह का विश्वविद्यालय छात्र संघ ने पुरजोर विरोध करते हुए आपत्ति जताई है. इस संबंध में छात्र संघ सचिव सुबोध महाकुड़ ने कहा है कि इससे पूर्व में दीक्षांत समारोह के लिए विद्यार्थियों से शुल्क वसूला गया था. एक वर्ष बीतने के बावजूद इस राशी को अब तक पूर्ण रूप से वापस नहीं किया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को दिए गए आश्वासन पर खरा नहीं उतर पाया है. कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन से बार-बार छात्र हित में दीक्षांत समारोह की राशि वापस करने समेत अन्य मांग की जाती रही है. इसके बावजूद इस दिशा में कोई सकारात्मक ठोस कदम नहीं उठाये जाने से यहां के विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में होते जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tobacco-and-gutkha-seized-by-raiding-shops-fined/">चाईबासा

: दुकानों में छापामारी कर तम्बाकू व गुटखा किया जब्त, लगाया जुर्माना

काला झंडा दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द दीक्षांत समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों से ली गई राशि को वापस किया जाए. अन्यथा इस बार का दीक्षांत समारोह में कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ पुरजोर विरोध करते हुए काला झंडा दिखाकर विश्वविद्यालय प्रशासन को होश में लाने का काम करेगा. इस मामले को लेकर बुधवार को छात्र संघ ने एक बैठक की जिसमें विवेक पूर्ति, विरू गागराई, अभिमन्यु रावत,पप्पू बारिक,राज राउत, आदि छात्र उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp