Search

 
 
 

Chaibasa  : 14 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन

 
  • महासभा की हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग
Chaibasa (Sukesh kumar) :  14 सितम्बर को हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग के लिए जंतर-मंतर नई दिल्ली में आदिवासी हो समाज युवा महासभा धरना-प्रदर्शन करेगा. इसके लिए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द बिरूवा के नेतृत्व में कूंटा एवं बारी पोखरी गांव के ग्रामीणों के बीच प्रचार-प्रसार किया गया. महासभा की ओर से समाज की पुरानी मांग हो भाषा की संवैधानिक मान्यता के बारे में लोगों को जानकारी दी गई. इस क्षेत्र में चाहे कोई भी समुदाय से हो मगर दैनिक जीवन में प्रतिदिन प्रयोग की जाने वाली भाषा के रूप में सम्मान दिलाने जैसी राष्ट्रीय आंदोलन कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए लोगों से सामाजिक,आर्थिक और सांगठनिक सहयोग मांगा गया. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-young-man-who-fled-after-killing-his-friend-in-kolkata-caught-in-kiriburu/">Kiriburu

: कोलकत्ता में साथी की हत्या कर भागा युवक किरीबुरु में पकड़ाया
आठवीं अनुसूची के मामले में दिल्ली में 50 से 100 के आस-पास भाषा प्रेमी युवाओं और भाषा के आंदोलनकारियों के लिए संवैधानिक और संसदीय कार्यप्रणाली एवं उसकी प्रक्रियाओं पर जनजागरूकता हेतु 13 सितम्बर को सेमिनार के आयोजन की ग्रामीणों को जानकारी दी गई. इसके अलावा अन्य सामाजिक जागरूकता की दिशा में डायन प्रथा, कल्याणकारी योजना, श्रम नियोजन संबंधी स्वयंसेवी संगठन की ओर से हैंडविल बांटा गया. इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम, लेबा गागराई, मुचिया बारी, मंगल देवगम, टारू देवगम, हरिचरण खंडाईत, सतीश खंडाईत, गोनो डुंगुवा, भोंञ डुंगुवा, डुकनी गोप, महाती गोप, संजय गोप, बोदो गोप, डिबर गोप, अविनाश गोप, कुंञ बिहारी खंडाईत, गोसा खंडाईत, गणेश खंडाईत आदि लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-shravani-festival-of-all-india-customer-panchayat-concluded/">Jamshedpur

: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का श्रावणी उत्सव संपन्न
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही