Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मणिपुर घटना को लेकर झींकपानी में विरोध प्रदर्शन, झामुमो ने किया पुतला दहन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झींकपानी प्रखंड के जोड़ापोखर चौक में झामुमो के झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष सोगा बुड़ीउली एवं झींकपानी प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय के संयुक्त नेतृत्व में मणिपुर घटना के खिलाफ प्रधानमंत्री एवं मणिपुर के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ एवं मणिपुर के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोंगा बुड़ीउली ने कहा कि मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी दिल को दहलाने वाला व मानवता को शर्मसार करने वाला है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-free-health-camp-organized-by-shri-shiv-mahima-kanwariya-sangh/">मनोहरपुर

: श्री शिव महिमा कांवरिया संघ का निःशुल्क हेल्थ कैंप आयोजित

मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग

इसके विरोध में जारी हिंसा के लिए राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार दोषी हैं. हमारी मांग है कि मणिपुर सरकार को अविलंब बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए. इस मौके पर मुख्य रूप से हरिलाल करजी, सुशील बुड़ीउली, शिवा चौधरी, सोमनाथ कुंकल, लक्ष्मण मुन्डा, कौशल, तोती, मनू, गुरुचरण मुन्डा, जींगलाल मछुवा, मदन दास, अमित बालमुचू, सुरेश मुन्डा, गोपाल खंडाईत, मोटाये आल्डा, दीपक पुरती, बिपिन खंडाईत, बारु आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही