Search

 
 
 

चाईबासा : हेमन्त पर कार्रवाई जनता व झामुमो कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे : सोनाराम

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर भाजपा और केंद्र सरकार एक आदिवासी मुख्यमंत्री के खिलाफ ईडी तथा अन्य संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल कर उन्हें प्रताड़ित करने का काम कर रही है. यह बात पश्चिमी सिंहभूम के झारखंड मुक्ति मोर्चा के सचिव सोनाराम देवगम ने कही. उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा और केंद्र सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. हेमंत सोरेन हर चुनौती और विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करते हुए झारखंड को लगातार विकास के पथ पर ले जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-information-about-income-tax-e-return-filing-for-students-in-xite-college/">जमशेदपुर

: एक्सआईटीई कॉलेज में छात्रों को मिली इन्कम टैक्स ई-रीटर्न फाइलिंग की जानकारी
वे जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतार कर पूरे देश में अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्वक्षमता का लोहा मनवा चुके हैं. आदिवासी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को भाजपा और केंद्र सरकार बर्दाश्त नहीं कर पा रही है. झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सह झामुमो के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भूमिपुत्र हेमन्त सोरेन पर कोई भी दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई को झारखंडी जनता और झामुमो कार्यकर्ता कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे. इस तरह की कार्रवाई मधुमक्खी के छत्ते पर पत्थर फेंकने के समान होगा.  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही