Search

चाईबासा: पुलिस लाइन में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन

Chaibasa: डीजीपी के निर्देश पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में बुधवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर डीआईजी मनोज रतन चौथे, एसपी आशुतोष शेखर व एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो मुख्य रूप से उपस्थित हुए. जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के दौरान शहरी क्षेत्र के अलावे विभिन्न प्रखंडों से ग्रामीण अपनी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे. जहां लोगों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें दर्ज कराई. इस मौके पर कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे ने कहा यह चौथा जन शिकायत कार्यक्रम है, निरंतर यह अभियान चलता रहेगा कुछ समय के बाद थाने स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित की जाएगी. जन शिकायत कार्यक्रम में जमीनी विवाद, पारिवारिक झगड़ा, बैंक समस्या सहित अन्य मामलों के निपटारे के लिए आवेदन लिया गया. मौके पर प्रशिक्षु आईपीएस निखिल राय, एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो, एसडीपीओ बहामन टुटी, सार्जेंट मेजर मंशु गोप सहित पुलिस अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें –  अफगानिस्तान">https://lagatar.in/earthquake-of-5-9-magnitude-hits-afghanistan-earth-quakes-in-many-countries-including-indias-jk-and-delhi/">अफगानिस्तान

में 5.9 तीव्रता का आया भूकंप, भारत के J&K व दिल्ली समेत कई देशों की हिली धरती

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp