Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ आमजनों को उठाना चाहिए : प्रधान जिला जज

Chaibasa (Sukesh Kumar) : 13 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला ने शुक्रवार को सभी बैंक के पदाधिकारियों और प्रबंधकों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आमजनों को उनके बैंकिंग संबंधी विवादों के समाधान हेतु मामलों को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-struggle-committee-submitted-a-memorandum-to-minister-champai-soren-in-protest-against-the-holding-tax/">जमशेदपुर

: होल्डिंग टैक्स के विरोध में संघर्ष समिति ने मंत्री चंपई सोरेन को सौंपा ज्ञापन

आमजन मामलों को प्राधिकार के समक्ष कर सकते हैं प्रस्तुत

उन्होंने बैंक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के द्वारा प्री लिटिगेशन तथा बैंकिंग प्रक्रिया में होने वाली किसी भी सामान्य का समाधान किया जा सकता है. जिससे आम लोगों को राहत मिल सके. ऐसे मामलों का राष्ट्रीय लोक अदालत के द्वारा निष्पादित करने में अपनी भूमिका निश्चित करेंगे. उन्होंने आमजनों से भी अपील की है कि उनके बैंक ऋण, पेंशन तथा अन्य मामलों को प्राधिकार के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-excellent-performance-of-children-of-dav-public-school-guava-in-cbse-12th-board/">नोवामुंडी

: सीबीएसई 12वीं बोर्ड में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के बच्चों का उम्दा प्रदर्शन

लंबित वादों का होगा निपटारा

इस मामले में प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने बैंक ऋण, पेंशन, बीमा, मुआवजा बीमा, वन अधीनियम, शमनीय फौजदारी मुकदमा, दीवानीवाद, राजस्व वाद, दूरसंचार वाद, सर्विस मेटर, पेंसन मामले, वैवाहिक वाद, भू-अर्जन वाद, मोटरयान दुर्घटना क्लेम संबंधित सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए प्राधिकार के कार्यालय मे संपर्क कर सकते हैं.

 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही