Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मेला में प्रदर्शनी लगाकर सरकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिम सिंहभूम के खूंटपानी प्रखंड परिसर में उप जनसंपर्क निदेशक संजीव कुजूर के निर्देशानुसार प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय द्वारा मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी खूंटपानी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इस पहल का स्वागत है. इससे आम नागरिकों को सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त हो सकती है तथा योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त करना है, इस संबंध में भी मेला में प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को जानकारी दी जाती है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-demand-to-run-memu-train-from-badampahar-to-rourkela/">चक्रधरपुर

: बादामपहाड़ से राउरकेला तक मेमू ट्रेन चलाने की मांग

जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे. लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया. प्रदर्शनी के स्टॉल से लोगों के बीच सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, दिव्यांग छात्रवृत्ति, फसल बीमा योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी लुंगी योजना, फूलो झानो आशीर्वाद योजना समेत अन्य के संबंध में जागरूक किया गया. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के बीच अलग-अलग योजनाओं से संबंधित पम्पलेट का भी वितरण किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही