Search

 
 
 

चाईबासा : कस्तूरबा विद्यालयों में खाद्य सामग्री व तैयार भोजन के गुणवत्ता की जांच की गई

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : उपायुक्त के निर्देश के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मनोहरपुर, बंदगांव, टोन्टो तथा झींकपानी प्रखंडों सहित अनेक कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा वहां तैयार किए गए भोजन के गुणवत्ता की जांच की गई. इस दौरान विद्यालय परिसर स्थित रसोई घर, खाद्य सामग्री भंडारण कक्ष, भोजनालय के साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया. विद्यालय में मौजूद बच्चों से इस संबंध में जानकारी ली. जांच करने गई टीम ने कुछ बिंदुओं पर सुधार के लिए वार्डन को जानकारी दी. उल्लेखनीय है कि जिले के सभी आवासीय विद्यालय में स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा. इसी के तहत शनिवार को विद्यालय के भोजन के गुणवत्ता की जांच की गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jrdcl-starts-repair-of-closed-street-lights-in-tata-kandra-road/">आदित्यपुर

: जेआरडीसीएल ने शुरू की टाटा-कांड्रा रोड में बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही