Search

 
 
 

चाईबासा : नवयुवक संघ के क्रिकेट टूर्नामेंट में राहुल इलेवन बना विजेता

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : नववर्ष के अवसर पर तेंलगाखुरी नवयुवक संघ द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नरसंडा मैदान में रविवार को हुआ. इसमें राहुल इलेवन ने अमर इलेवन को 34 रन से हराकर खिताब जीता. विजेता- उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि तेलेंगाखुरी उरांव समाज के मुखिया भगवान दास तिर्की और विशिष्ट अतिथि पूर्व मुखिया छिदू मिंज ने ट्राफी और नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया. इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है. इस तरह के आयोजन से खेल के साथ युवा वर्ग में एकजुटता आती है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-sai-mahotsav-in-old-basti-palki-yatra-taken-out-with-musical-instruments/">चक्रधरपुर

: पुरानी बस्ती में साईं महोत्सव, गाजे बाजे संग निकाली गई पालकी यात्रा

बनाया जाएगी एक सामूहिक टीम

मुखिया भगवान दास तिर्की ने कहा कि उरांव समाज में भी प्रतिभावान युवा हैं, उनमें से बेहतर खिलाड़ियों का चयन कर एक सामूहिक टीम बनाकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा. आयोजन को सफल बनाने में अमर लकड़ा, बबला रजक, मेघनाथ लकड़ा, राहुल लकड़ा, नकुल कुजूर, विष्णु टोप्पो, संजय लकड़ा, शुभम लकड़ा, रितेश टोप्पो, विनय लकड़ा आदि की अहम भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही