Search

 
 
 

चाईबासा : अवैध लॉटरी के खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू, एक गिरफ्तार

 
Chaibasa(Sukesh kumar) : सदर थाना पुलिस बल ने लॉटरी विक्रेताओं के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान बड़ी बाजार से शहनवाज खान (30) को लॉटरी बिक्री करते हुए पुलिस द्वारा बुधवार को रंगेहाथ पकड़ा गया. पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध सदर थाना कांड संख्या 75/22 सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया. इसके बाद आरोपी को न्यायालय में हाजिर कराने के बाद मंडल कारा चाईबासा भेज दिया गया है. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि अवैध कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा औचक रूप से निरंतर कार्रवाई की जा रही है. चाईबासा में लगातार लॉटरी का अवैध कारोबार हो रहा है. इसे रोका जाएगा. इसलिए हर क्षेत्र में टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-26-villagers-have-died-in-elephant-attacks-since-may-2018-dozens-have-been-injured/">चाकुलिया

: हाथियों के हमले में मई 2018 से अब तक 26 ग्रामीणों की हुई मौत, दर्जनों हुए हैं घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही