Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: अवैध संबंध का विरोध करने पर हुई थी रेलवे कर्मचारी की हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास

Chaibasa: अवैध संबंध का विरोध करने पर रेलवे कर्मचारी उमेश कच्छप की हत्या हुई थी. जिसे लेकर जिले के मनोहरपुर थाना में मामला दर्ज हुआ था. चाईबासा पुलिस ने आरोपी बिरसा तिर्की को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. साथ ही सभी साक्ष्यों को एकत्र करके न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया गया. जिसके आधार पर इस मामले में गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बिरसा तिर्की को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. साथ ही दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है. इसे भी पढ़ें - चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-there-will-be-opposition-to-the-construction-of-four-lane-bypass-road-to-be-built-at-a-cost-of-600-crores-sinku/">चाईबासा

: 600 करोड़ की लागत से बनने वाली फोरलेन बायपास सड़क निर्माण का होगा विरोध : सिंकु

क्या है मामला

बता दें कि रेलवे कर्मचारी उमेश कच्छप की छह अक्टूबर 2021 की रात में अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी थी. शव को पोसता स्टेशन के बगल में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था. मामले के अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक उमेश कच्छप की चाची से आरोपी बिरसा तिर्की का अवैध संबंध था. जिसका उमेश कच्छप लगातार विरोध कर रहा था. लेकिन बिरसा तिर्की ने उसकी बात नहीं मानी और मौका पाकर उमेश की हत्या कर दी थी. इसे भी पढ़ें - स्थानीय">https://lagatar.in/workshop-on-the-planning-act-of-local-candidates-dc-gave-many-important-information/">स्थानीय

उम्मीदवारों के नियोजन अधिनियम विषय पर कार्यशाला, डीसी ने दी कई अहम जानकारी  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही