Search

 
 
 

चाईबासा : कचहरी तालाब के समीप जलजमाव होने से कई घरों में घुसा बारिश का पानी, लोग परेशान

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : विगत कई वर्षों से कचहरी तालाब का सौंदर्यीकरण हेतु विभिन्न विभाग एवं जिला प्रशासन के द्वारा कार्य किया जा रहा है. इसे एक नया रूप देने की कोशिश जारी है. प्रत्येक वर्ष बारिश के मौसम में यहां जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है. परंतु अब तक इससे निपटने के लिए किसी तरह की कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है. जिसके कारण बारिश के मौसम में सैकड़ों घरों में पानी घुस जाता है. यही नहीं चाईबासा शहर के मुख्य सड़क में से कचहरी तलाब से गुजरने वाली सड़क भी है जो आने जाने हेतु प्रमुख सड़क मानी जाती है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-speeding-car-fell-from-the-culvert-near-bhuiyadih-in-nh-33-the-driver-died/">चांडिल

: एनएच-33 में भुईयाडीह के निकट तेज रफ्तार कार पुलिया से नीचे गिरी, चालक की मौत

लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

बारिश के दिनों में यहां की सड़कें जलमग्न होकर नदी के रूप में तब्दील हो जाती है. जिससे वहां रहने वाले एवं इस सड़क से आवागमन करने वाले आम जनता एवं स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ ने इस पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए नगर परिषद के पदाधिकारी, जिला प्रशासन एवं स्थानीय विधायक सांसद से इस समस्या के समाधान की मांग की है. मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप ज्योति बॉयपाई, वर्तमान कोल्हान विश्वविद्यालय सचिव सुबोध महाकुड़, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मंजीत हासदा, पीजी विभाग छात्रसंघ अध्यक्ष सनातन पिंगुआ, शिवम चित्रकार, रश्मि कुमार, कृष्णा महतो आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-effect-of-news-operation-of-heavy-vehicles-completely-stopped-on-barajamda-chhotanagra-manoharpur-road/">किरीबुरू

: बड़ाजामदा-छोटानागरा-मनोहरपुर मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही