Search

 
 
 

Chaibasa : सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राजाराम को किया गया सम्मानित

जिला परिषद चाईबासा में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा समिति के वरिष्ठ सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता को सम्मानित किया गया. यह सम्मान सड़क सुरक्षा के तहत दुर्घटनाग्रस्त चोटिल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने और मार्ग में पड़े वृद्ध व असहायों की सहायता करने को लेकर दिया गया है.
 

Sukesh kumar

Chaibasa :  जिला परिषद चाईबासा में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा समिति के वरिष्ठ सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता को सम्मानित किया गया. यह सम्मान सड़क सुरक्षा के तहत दुर्घटनाग्रस्त चोटिल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने और मार्ग में पड़े वृद्ध व असहायों की सहायता करने को लेकर दिया गया है.  

 

इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन व उपाध्यक्ष रणजीत यादव ने संयुक्त रूप से शॉल ओढ़ाकर और सांकेतिक चेक देकर सम्मानित किया. मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी, जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही