Search

 
 
 

चाईबासा : बड़ा चीरु को हराकर राजेन फुटबॉल क्लब बना विजेता

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पोटो हो शहीद दिवस के अवसर पर बानरा स्पोर्टिंग क्लब घाघरी द्वारा घाघरी मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ. वहीं इस मौके पर विधायक दीपक बिरुवा के सौजन्य से असहाय वृद्ध वृद्धाओं के बीच कंबल वितरण सोमवार को किया जाएगा. फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में राजेन फुटबॉल क्लब ने 1-0 से एबीसी बड़ा चीरु को हराकर विजेता बना. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-west-singhbhum-urdu-teachers-association-will-participate-in-raj-bhavan-strike-shamsher/">चाईबासा

: राजभवन धरना में पश्चिमी सिंहभूम उर्दू शिक्षक संघ लेगी भाग : शमशेर
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा, विशिष्ट अतिथि जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी, पूर्व मुखिया सामू बानरा, चंद्र मोहन देवगम, संजय बानरा के हाथों विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. टूर्नामेंट को सफल बनाने में अध्यक्ष सतीश बानरा, गोनो गोप, सावन तियु, लाको बानरा, रोबिन बानरा, मंगल सिंह खंडाइत, राज चातोम्बा, राजेश बानरा आदि की अहम भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही