Search

 
 
 

चाईबासा: राजू ठाकुर बने नीमडीह पंचायत के उपमुखिया

 
Chaibasa: सदर प्रखंड के नीमडीह पंचायत उप मुखिया के पद पर राजू ठाकर निर्वाचित घोषित किए गए हैं. बुधवार को नीमडीह पंचायत के पुराना चाईबासा स्थित पंचायत भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी पारुल सिंह की उपस्थिति में उप मुखिया का चुनाव संपन्न हुआ. सर्वप्रथम मुखिया सुमित्रा देवगम एवं वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई. इसके बाद उप मुखिया के चुनाव के लिये नामांकन हुआ जिसमें दो वार्ड सदस्यों अमोल विश्वकर्मा एवं राजू ठाकुर ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें: किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-meera-mahakud-became-the-deputy-head-of-diriburu-panchayat/">किरीबुरु

: दिरीबुरु पंचायत की उप मुखिया बनी मीरा महाकुड़

राजू ठाकुर ने अमोल विश्वकर्मा को दो वोट से हराया

16 वार्ड सदस्यों द्वारा मतदान के उपरांत राजू ठाकुर ने कुल 9 मत एवं अमोल विश्वकर्मा ने 7 मत प्राप्त किए. मतगणना के उपरांत निर्वाची पदाधिकारी पारुल सिंह द्वारा उप मुखिया के रूप में राजू ठाकुर को विजयी घोषित किया गया. उन्‍हें इसके साथ ही पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इस अवसर पर काफी संख्या में समर्थक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-renu-devi-elected-as-deputy-head-of-mahudi-panchayat/">नोवामुंडी

: महुदी पंचायत की उप मुखिया चुनी गईं रेणु देवी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही