Search

 
 
 

Chaibasa : सीआरपीएफ कैंप में मना रक्षा बंधन का त्योहार

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : श्याम सुंदर संस्था चाईबासा की ओर से सीआरपीएफ 197वीं बटालियन कैंप में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया. बहनों ने जवान भाइयों की कलाई पर रंग बिरंगी राखियां बांधकर, मस्तक पर तिलक लगाकर उनके सुख सौभाग्य तथा लंबी उम्र की कामना की. बहनों के प्यार को देखकर जवान भाइयों की आंखें गीली हो गईं. प्रो. डॉ शाशिलता ने कहा कि भाइयों के लिए अपनी बहनों को भूलना आसान नहीं होता है. फिर भी हमने इस कमी को दूर करने का छोटा सा प्रयास किया है. गायत्री शक्तिपीठ की शारदा बहन ने गायत्री मंत्र की महिमा बताई तथा सीता अशोक के बीजों का वितरण किया. मौके पर अनूप खत्री, सिद्धार्थ, रूपा श्री दास, स्वाति मुखर्जी, विनोदीनी बानरा, चंचल गुप्ता, मोनालिसा, अनिता गुप्ता, मीठी बोइपाई, सीता कालुंडिया, प्राची गुप्ता, उर्मि पॉल, चंदना दत्ता, श्यामल दास, भरत मूंधड़ा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-advocates-tied-up-in-civil-court/">Jamshedpur

: सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं ने बंधवाई राखी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही