Search

 
 
 

चाईबासा : रेंज गेम कोल्हान प्रतियोगिता शुरू, फुटबॉल में चाईबासा ने सीटीसी मुसाबनी को एक गोल से हराया

 
Chaibasa (Ramendra Sinha) : स्थानीय एसएसए मैदान में रेंज गेम कोल्हान की खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हुआ. इसके अंतर्गत आयोजित होने वाली सभी स्पर्धा एसएसए मैदान चाईबासा तथा पुलिस लाइन में आयोजित की जा रही है. आज हॉकी का पहला मैच चाईबासा तथा सरायकेला के बीच खेला गया जो 1-1 से बराबरी पर रहा. फुटबॉल प्रतियोगिता में चाईबासा की टीम ने सीटीसी मुसाबनी को 1 गोल से हराया. प्रतियोगिता की सबसे बड़ी बात यह थी कि इसमें क्लास वन और क्लास टू रैंक के अधिकारी भी खेल रहे थे. [caption id="attachment_348179" align="aligncenter" width="517"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chaibasa-football-1.jpeg"

alt="" width="517" height="344" /> मैच के लिए वार्मअप करती जमशेदपुर की टीम[/caption] इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kanhaiya-singh-murder-case-dig-held-meeting-with-sit-directed-to-crackdown-within-24-hours/">आदित्यपुर

: कन्हैया सिंह हत्याकांड मामला : एसआईटी के साथ डीआईजी ने की बैठक, 24 घंटे के भीतर उद्भेदन करने का निर्देश
चाईबासा टीम की तरफ से एसडीपीओ सदर व एसडीपीओ जगन्नाथपुर तथा एसडीपीओ मनोहरपुर ने खेल का अच्छा प्रदर्शन किया. वही जमशेदपुर की तरफ से मैच में वहां के सिटी एसपी भी खेलते नजर आए. इस प्रतियोगिता में रेंज गेम कोल्हान की पांच टीमें चाईबासा, सरायकेला, जमशेदपुर, सीटीसी मुसाबनी तथा टीटीएस जमशेदपुर की टीमें भाग ले रही हैं, एथलेटिक्स के सभी स्पर्धा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित की जा रही है. इन प्रतियोगिताओं का विधिवत उद्घाटन शाम में कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही