Search

 
 
 

चाईबासाः कराईकेला में विक्षिप्त किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गांव के ही रहने वाले सुरेश मेलगाड़ी ने किशोरी की मानसिक स्थिति का फायदा उठाते हुए उसे बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता आरोपी के इरादों को समझ नहीं सकी. घटना रविवार रात की है.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. थाना क्षेत्र के भालुपानी गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश मेलगाड़ी को गिरफ्तार कर लिया. 


बताया जाता है कि गांव के ही रहने वाले सुरेश मेलगाड़ी ने किशोरी की मानसिक स्थिति का फायदा उठाते हुए उसे बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता आरोपी के इरादों को समझ नहीं सकी. घटना रविवार रात की है. परिजनों ने देर रात जब पीड़िता को घर मे नहीं पाया, तो उसकी खोजबीन शुरू की. इसी दौरान सुरेश मेलगांडी को खलिहान में पीड़िता के साथ दुष्कर्म करते पकड़ा.


पीड़िता के परिजनों ने सोमवार को कराईकेला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली. थाना प्रभारी प्यारे हसन दल-बल के साथ गांव पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ की जा रही थी. इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही