Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : 46वां राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेंगी जिले की रश्मि सिंकु

Advertisement
Advertisement
Chaibasa :  योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 26 से 29 मार्च को 46 वां राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन आंध्र प्रदेश के इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल, पश्चिम गोदावरी जिले में किया जायेगा. इस चैंपियनशिप में पश्चिम सिंहभूम योगा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से झारखंड राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी रश्मि सिंकु भी भाग लेने जा रही है. रश्मि सिंकु 25 से 30 आयु वर्ग में भाग लेंगी. योग प्रशिक्षक सुमित कुमार विश्वकर्मा के देखरेख व मार्गदर्शन में रश्मि सिंकु लगातार अभ्यास करती रहीं है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bike-riding-youth-injured-in-road-accident-in-jadugoda/">घाटशिला

: जादूगोड़ा में सड़क दुर्घटना में बाइकसवार युवक जख्मी

राष्ट्रीय व राज्य स्तर के प्रतियोगिताओं में जिले का नाम किया है रोशन

[caption id="attachment_273055" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/rashmi-sinkujpg.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> योग करती रश्मि सिंकु.[/caption] रश्मि इससे पूर्व भी अनेकों बार राष्ट्रीय स्तर योगासन चैंपियनशिप में भाग ले चुकीं है. राष्ट्रीय व राज्य स्तर के प्रतियोगिताओं में उन्होंने अपने जिले का नाम रोशन किया है. पश्चिम सिंहभूम योगा स्पोर्ट्स एसोसिएशन भी समय-समय पर जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराते रहे हैं. मालूम हो कि इस प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए गए प्रतिभागी सम्मिलित होंगे. इस प्रतियोगिता में आसन, रिदमिक योगा, आर्टिस्टिक योगा व फ्री फ्लो योगा डांस का आयोजन किया जा रहा है.

सभी ने दी शुभकामनाएं

पश्चिम सिंहभूम योगा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा सचिव कन्हैयालाल अग्रवाल उपाध्यक्ष प्रदीप पसारी, दीपक प्रसाद, मधुसूदन पाल संजय चिरानिया, सुनील प्रजापति, सोम नायक, विकास, अरुण विश्वकर्मा, सुनीता अग्रवाल, प्रीति दोदराजका कविता साहु, रंजना देवी व योग प्रशिक्षका पूनम कुमारी ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें :  BIG">https://lagatar.in/rk-rana-died-during-treatment-went-to-delhi-on-tuesday-by-air-ambulance/">BIG

BREAKING: आरके राणा की इलाज के दौरान मौत, एयर एंबुलेंस से मंगलवार को गए थे दिल्ली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही