Search

 
 
 

Chaibasa : रतन टाटा कर गए सबकी आंखें नम, चाईबासा चेम्बर ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पद्म विभूषण भारत वर्ष के अमूल्य रतन दिग्गज उद्योगपति नवल रतन टाटा अपने अंतिम सफर पर निकले. 86 वर्ष की आयु में ब्रीच कैंडी अस्पताल मुम्बई में अंतिम सांस ली और पूरे उद्योग जगत की आंखें नम कर गए. चाईबासा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा अपने गांधी टोला स्थित अस्थायी कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया. टाटा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की कामना की गई. सदस्यों को निवर्तमान अध्यक्ष नितिन प्रकाश एवं अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल ने संबोधित किया. मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष सह एफजेसीसीआई के कोल्हान के उपाध्यक्ष नितिन प्रकाश अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अनिल ख़िरवाल, उपाध्यक्ष शिबुलाल अग्रवाल, विकास गोयल, सचिव नीरज संदवार, कोषाध्यक्ष रज्जब ख़िरवाल, कार्यकारिणी सदस्य राजेश अग्रवाल, विवेक सिन्हा, गोविंदा खैतान, निशा केडिया सदस्य पंकज चिरानिया, अमित रुंगटा, दीपक प्रसाद,सरदार जसपाल सिंह बाबूलाल विजयवर्गीय, मुकेश पोद्दार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-mps-busy-preparing-for-devendra-majhis-martyrdom-day/">Chaibasa

: देवेंद्र माझी के बलिदान दिवस की तैयारी में जुटीं सांसद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही