Search

 
 
 

चाईबासाः जिले में रथयात्रा की धूम, जय जगन्नाथ से गूंजा वातावरण

क्रवार देर शाम महाप्रभु जगन्नाथ के रथ को आधे रास्ते तक लाया गया. शनिवार को पुनः श्रद्धालु रथ को खींचकर पुरानी बस्ती स्थित गुंडिचा मंदिर तक लेकर जाएंगे.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa : चाईबासा सहित पश्चिमी सिंहभूम जिले की विभिन्न जगहों पक महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा व उल्लास के साथ निकाली गई. जय जगन्नाथ के घोष से वातावरण गूंजित रहा. भगवान के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. जिले के चाईबासा, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, जगन्नाथपुर, बंदगांव प्रखंड के कराईकेला, सोनुआ समेत अन्य स्थानों पर जय जगन्नाथ के घोष के साथ रथयात्रा निकाली गई. चाईबासा के सदर बाजार स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से निकली रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. लोगों में भगवान का रथ खींचने के लिए होड़ी मची रही. इस दौरान रथ से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा जा रह था.

वहीं, चक्रधरपुर में पुरानी बस्ती स्थित मंदिर से महाप्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के विग्रह को रथ पर सवार कर‌ मौसीबाड़ी गुंडिचा मंदिर के लिए रवाना किया गया. श्रद्धालुओं ने श्रद्धा-भक्ति के साथ महाप्रभु का रथ खींचा. रथ यात्रा के दौरान पुरानी बस्ती में महिलाओं ने घर से निकलकर शंख, घंटी बजाकर महाप्रभु जगन्नाथ का स्वागत किया.

रथयात्रा में चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. शुक्रवार देर शाम महाप्रभु जगन्नाथ के रथ को आधे रास्ते तक लाया गया. शनिवार को पुनः श्रद्धालु रथ को खींचकर पुरानी बस्ती स्थित गुंडिचा मंदिर तक लेकर जाएंगे.इसी तरह जिले भर के विभिन्न जगहों पर श्रद्धाभाव के साथ रथयात्रा निकाली गई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही