Search

 
 
 

चाईबासा : राशन डीलरों ने नेटवर्क की समस्या को लेकर विधायक से की मुलाकात

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : टोंटो प्रखंड स्थित टोंटो पंचायत के रेंगड़ाहातु, हरताहातु, माइलपी और सेरेंगसिया पंचायत के बाईहातु में नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे राशन डीलरों ने सोमवार को विधायक दीपक बिरुवा से भेंट की. सभी ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया. विधायक दीपक बिरुवा ने बताया कि वे सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में जहां नेटवर्क की समस्या बनी रहती है, उन क्षेत्रों में ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन मोड से राशन वितरण की व्यवस्था लागू कराने के प्रयास में हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-swadeshi-jagran-manch-honored-lalu-kujur-known-as-bloodman/">चाईबासा

: स्वदेशी जागरण मंच ने ”ब्लडमैन” के नाम से प्रख्यात लालू कुजुर को किया सम्मानित

ई पोस मशीन को ऑफलाइन में किया जाएगा परिवर्तन

इसे लेकर विधायक ने राशन डीलरों के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी ललन कुमार के सभाकक्ष में बैठक की. विधायक ने उपायुक्त से फोन पर बात कर डीलरों की समस्या उनके समक्ष रखी. जिला आपूर्ति अधिकारी ने विधायक और राशन डीलरों को आश्वस्त किया कि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में ऑफलाइन मोड से राशन वितरण की लागू करायी जाएगी ताकि राशन वितरण में डीलर और लाभुकों को परेशानी न हो. विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं होता है. इसलिए जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की ऑनलाइन ई-पोस मशीन को ऑफलाइन ई-पोस मशीन में परिवर्तन कराने की बात उपायुक्त और जिला आपूर्ति अधिकारी से की गई है ताकि लाभुकों को ससमय खाद्यान्न वितरण किया जा सके. प्रतिनिधिमंडल में शुरु हेंब्रम, नामसी लागुरी के अलावा ज्योति किरण महिला मंडल, चांदनी महिला मंडल, उगता किरण महिला मंडल की सदस्य शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही