Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि में दीक्षांत समारोह के नाम पर लाखों की वसूली पर अब तक हिसाब नहीं

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में अब पुन: एक बार दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों से वसूले गये शुल्क का मामला गर्म हो गया है. छात्र प्रतिनिधि सुबोध महाकुड़ ने इस पर अवलिंब निर्णय कर विश्वविद्यालय को शुल्क वापस करने की मांग की है. सुबोध महाकुड़ ने कहा कि 8 अप्रैल 2022 को चाईबासा के पिल्लाई हॉल में समारोह का आयोजन किया गया था. समारोह के नाम पर प्रत्येक विद्यार्थी से 500 रुपये शुल्क लिया गया था. कुल 9222 विद्यार्थी आवेदन किये थे. 115 गोल्ड मेडलिस्ट को छोड़ कर बाकी किसी भी विद्यार्थी को दीक्षांत समारोह स्थल में घुसने नहीं दिया गया था. इसके विरोध में धरना प्रदर्शन तक हो चुका है. विवि लगभग लाखों रुपये की वसूली कर चुकी है. कई विद्यार्थियों को आवेदन करने को कहा गया था. इसके बाद समारोह के लिये जमा शुल्क वापस करने का निर्णय लिया गया था. आवेदन करने के बावजूद भी समारोह के लिये जमा शुल्क वापस नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें : तिसरी">https://lagatar.in/third-truck-loaded-with-stone-chips-overturned-bottles-of-illegal-liquor-hidden-in-the-truck-scattered-on-the-road/">तिसरी

: स्टोन चिप्स लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरी ट्रक में छुपाई गई अवैध शराब की बोतलें

विद्यार्थियों को मिला झूठा आश्वासन 

कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दीक्षांत समारोह के नाम पर लिए गए विद्यार्थियों से 500 रुपये का शुल्क अब तक वापस नहीं किया गया है, जबकि विश्वविद्यालय ने सिंडिकेट में वापस करने की बात पर मुहर लगाते हुए अधिसूचना तक जारी कर दी थी. विद्यार्थियों को सिर्फ झूठा आश्वासन दिया गया. इसके कारण काफी विद्यार्थी परेशान हैं. पैसा नहीं दिए जाने पर छात्र प्रतिनिधियों ने भी लगातार विरोध प्रदर्शन किया है. लेकिन इसका कोई असर विश्वविद्यालय पर नहीं दिख रहा है. अब पुन: एक बार विरोध प्रदर्शन करने की रणनीति बनायी जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही