Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम में रेड क्रॉस सोसाइटी का चुनाव 30 को

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिला अंतर्गत रेडक्रॉस सोसाइटी के पुनर्गठन से संबंधित निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है. इस प्रक्रिया के तहत त्रिसदस्यीय निर्वाचन संचालन समिति में जिले के अपर उपायुक्त सहित जिला परिवहन पदाधिकारी व स्थापना उप समाहर्ता को सदस्य के तौर पर नामित किया गया है. प्रबंधन समिति के गठन हेतु विभिन्न पद यथा अध्यक्ष (निर्वाचित) एकल पद, उपाध्यक्ष (निर्वाचित) एकल पद, कोषाध्यक्ष (निर्वाचित) एकल पद तथा प्रबंधन समिति के सदस्य (निर्वाचित) 7 पद पर निर्वाचन किया जाना है. इसके निमित्त मतदाता सूची को अपर उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रकाशित किया गया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-shopkeepers-beating-case-gained-momentum/">घाटशिला

: दुकानदार की पिटाई मामले ने पकड़ा तूल
निर्वाचन प्रक्रिया अंतर्गत उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर तक अध्यक्ष (निर्वाचित) एकल पद के लिए 2 प्रपत्र, उपाध्यक्ष (निर्वाचित) एकल पद के लिए 1 प्रपत्र, कोषाध्यक्ष (निर्वाचित) एकल पद के लिए 1 प्रपत्र तथा प्रबंधन समिति के सदस्य (निर्वाचित) 7 पद के लिए 9 प्रपत्रों की बिक्री हुई है. नामांकन पत्र भरने की तिथि 25 सितंबर व 26 सितंबर है. नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि 27 सितंबर दोपहर 3 बजे तक, नामांकन पत्र की समीक्षा 27 सितंबर को, मतदान की तिथि एवं समय 30 सितंबर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक, स्थान उप निर्वाचन पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के प्रकोष्ठ में निर्धारित है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही