Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : प्रखंड कार्यालय व कन्या विद्यालय का किया जा रहा कायाकल्प

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने जोहार यात्रा के क्रम में सदर प्रखंड कार्यालय तथा अनुसूचित जनजाति आवासीय कन्या विद्यालय का निरीक्षण करेंगे. मुख्यमंत्री के निरीक्षण को लेकर इसके रंग रोगन साफ सफाई तथा आकर्षक रूप देने का कार्य जोरों पर है. जनजातीय कन्या आवासीय बालिका विद्यालय को एक नया रूप दिया जा रहा है. विद्यालय के मुख्य द्वार के साथ-साथ अंदर के परिसर में लगाए गए फूल पत्तियों की अच्छी तरीके से कटाई छंटाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-kusma-sub-health-center-will-be-made-trauma-center/">साहिबगंज

: कुसमा उप स्वास्थ्य केन्द्र को बनाया जाएगा ट्रॉमा सेंटर

विकासात्मक कार्यों पर करेंगे चर्चा 

सदर प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर रंग रोगन भी किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री यहां पर 10 से 15 मिनट का समय व्यतीत कर सकते हैं उस दरमियान में वह प्रखंड के अधिकारियों के साथ विकासात्मक कार्यों पर चर्चा करेंगे. चर्चा का समय निर्धारित नहीं है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री दिशा निर्देश दे सकते हैं. प्रखंड प्रशासन उनसे से लाखों कोकपेट करवाने का विचार कर रहा है जो उनके प्रश्नों का जवाब दे सके.कुल मिलाकर मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद दोनों जगहों का कायाकल्प हो रहा है. इसे भी पढ़ें :मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-orientation-program-organized-for-panchayat-representatives-discussion-on-stopping-child-marriage/">मझगांव

: पंचायत प्रतिनिधियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, बाल विवाह रोकने पर हुई चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही