Search

 
 
 

चाईबासा: पुण्यतिथि पर याद किए गए बागुन सुम्बरुई, चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

 
Chaibasa (Sukesh Kumar): कांग्रेस भवन में बुधवार को बागुन सुम्बरुई की चौथी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन धारण कर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर विभिन्‍न वक्‍ताओं ने उन्‍हें याद करते हुए कहा कि राजनीति में उनके लंबे कार्य अनुभव तथा संघर्षरत जीवन शैली से कांग्रेसजनों को दिशा-निर्देश एवं प्रोत्साहन मिलता रहा. विभिन्न उच्च संवैधानिक पदधारक रहने के बावजूद भी आम नागरिकों की तरह अपने कार्यकर्ता तथा समाज के विभिन्न लोगों से सर्वत्र उपलब्ध रहकर जनसंवाद करते थे. जिसके चलते स्वर्गीय सुम्बरुई अभी भी लोगों के जनमानस में स्थान बनाये हुए हैं और बने रहेंगे. इसे भी पढ़ें: सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-bike-rider-shot-by-miscreants-while-returning-from-court/">सरायकेला:

कोर्ट से लौटते समय बाइक सवार को बदमाशों ने गोली मारी

कोल्हान के शीर्ष नेताओं में थे बागुन सुम्बरुई

वक्‍ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सुम्बरुई कोल्हान प्रमंडल के शीर्ष नेताओं में थे. उन्होंने राजनीति का शुभारंभ छोटानागपुर और संथाल परगना को बिहार से अलग झारखंड राज्य बनाने संबंधी जन आंदोलन से प्रारंभ किया. वर्ष 1967 से प्रथम बार बिहार विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होने के उपरांत 2009 तक लगातार निर्वाचित सदस्य रहे. इस दरम्यान पांच बार लोकसभा और चार बार बिहार विधानसभा तथा झारखंड विधानसभा के सदस्य रहे. राजनीति की इस लंबी अवधि में बिहार में दो बार क्रमशः वन मंत्री तथा कल्याण मंत्री रहे. झारखंड राज्‍य विधानसभा के उपाध्यक्ष तथा पश्चिम सिंहभूम जिला के कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे.

यह थे उपस्थित

मौके पर कांग्रेस के दिकु सावैयां, चंद्रशेखर दास, त्रिशानु राय, विश्वनाथ तामसोय, संतोष सिन्हा, राम सिंह सावैयां, रुप सिंह बारी, राकेश कुमार सिंह, कृष्णा सोय, नारायण तुबिद, सिकुर गोप, राजेश कुमार दास, विक्रमादित्य सुंडी, हेमंत केशरी, विक्रम बिरुली, रवि कच्छप, सिकंदर सुंडी, हिन्दुराम भंज, महिप कुदादा, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-teachers-of-gyanchand-jain-commerce-college-transferred-given-farewell/">चाईबासा

: ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज के दो शिक्षकों का हुआ तबादला, दी गई विदाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही