Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सेल का लीज नवीकरण बिना मकान दुकान हटाए किया जाए - मधु कोड़ा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : सेल किरीबुरू और मेघातूबुरु लौह अयस्क खदान का लीज नवीनीकरण को लेकर मंगलवार को झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने डीएफओ सारंडा, डीएफओ चाईबासा एवं डीएफओ पोड़ाहाट के साथ बैठक किया. सेल को दिए जाने वाले लीज नवीनीकरण पर वार्ता की. साथ ही मधु कोड़ा ने कहा कि वहां बसे लोगों का मकान दुकान हटाए बिना लीज नवीनीकरण जैसी समस्या का समाधान किया जाए. उन्हें विस्थापित नहीं किया जाए. साथ ही वन क्षेत्र में बसे लोगों को वनोत्पाद के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों के आय वृद्धि के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया. इस संबंध में जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की भी चर्चा की गई. इसे भी पढ़ेंबहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-mla-inspected-the-primary-school-in-banagoda/">बहरागोड़ा

: विधायक ने किया प्राथमिक विद्यालय बनगोड़ा का निरिक्षण

वनोत्पाद की खरीद बिक्री केन्द्र खोलने पर हुई चर्चा

वनोत्पाद की खरीद बिक्री केंद्र खोलकर एवं स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित कर रोजगार मुहैया कराये जाने पर भी चर्चा की गई. आए दिन जंगली हाथियों से स्थानीय नागरिकों के जान-माल की हानि हो रही है. उसे रोकथाम करने के उपाय पर चर्चा की गई. क्योंकि पूर्व में जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. फलस्वरूप जनधन की हानि आम जनता को उठानी पड़ रही है. इसी क्रम में जंगली जानवरों खासकर हाथी से फसलों के नुकसान पर मुआवजा भुगतान किए जाने की मांग की. पूर्व मुख्यमंत्री ने अन्य कई मामले के अलावा मुख्य रूप से सामाजिक वानिकी को बढ़ावा देने, नर्सरी की संख्या को बढ़ाने, रैयतों के जमीन पर लगे वृक्षों का व्यावसायिक एवं निजी उपयोग की प्रक्रिया का सरलीकरण को लेकर बातों को रखा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही