Search

 
 
 

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में 269 विद्यालयों का जीर्णोद्धार, 70 स्कूल में 160 कक्ष का निर्माण

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए उपायुक्त के निर्देश पर डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट(डीएमएफटी) के तत्वावधान में जिले में संचालित विद्यालयों के मौजूदा भवनों का मरम्मत किया गया. साथ ही वैसे विद्यालय जहां उपलब्ध व्यवस्था के अनुरूप कमरों का अभाव है, उन स्थानों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कक्ष निर्माण की योजना को प्राथमिकता दी गई. योजना के तहत शिक्षा कार्यालय द्वारा अनुमोदित सूची के आधार पर 269 विद्यालयों का जीर्णोद्धार कार्य तथा 70 विद्यालयों में कुल 160 अतिरिक्त कमरों के भवन निर्माण के लिए प्राक्कलन पश्चात डीएमएफटी संचालन के लिए निर्धारित मानदंडों का पालन करते हुए योजना को स्वीकृति प्रदान कर इसे धरातल पर क्रियान्वित किया गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-demand-was-made-to-start-the-work-of-pond-beautification-in-ichhapur/">आदित्यपुर

: इच्छापुर में तालाब सौंदर्यीकरण के कार्य को शुरू कराने की मांग की गई

25 स्थानों पर 50% या उससे ऊपर का कार्य पुरा है

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Ananay-Mittal-124-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> अतिरिक्त कमरों के निर्माण के तहत 61 विद्यालयों में दो कमरे, आठ विद्यालयों में चार कमरें और एक विद्यालय में छह कमरे का भवन निर्माण संलग्न है, जिनमें 59 विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण को पूर्ण कर लिया गया है. विद्यालय के 83 स्थानों पर जीर्णोद्धार कार्य पूरा व तकरीबन 30 स्थलों पर 75% या से ऊपर, 25 स्थानों पर 50% या से ऊपर का कार्य पुरा है एवं शेष स्थलों पर निर्माण कार्य प्राथमिकता के तौर पर जारी है. विद्यालयों में आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण के तहत जिले के 29 विद्यालयों के भवनों का नव निर्माण से संबंधित योजना भी निविदा उपरांत एकरारनामा की प्रक्रिया में है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jharkhand-fair-price-dealer-association-held-a-review-meeting/">आदित्यपुर

: झारखंड फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने की समीक्षा बैठक
जिला शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों के आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने की इस पहल के पीछे जिला प्रशासन का एक ही मकसद है कि क्षेत्र के बच्चे विद्यालयों के प्रति आकर्षित हों एवं बेहतर माहौल में अपनी पढ़ाई पूरी करें. आज विद्यालयों के मरम्मती व अतिरिक्त कक्ष के निर्माण से उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम प्रयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा. यहां के बच्चे प्रारंभिक स्तर से ही विद्यालयों से जुड़े. इसके लिए जिला प्रशासन लगातार कृत संकल्पित है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-villagers-break-the-road-leading-to-chitreshwar-to-carry-tractors/">बहरागोड़ा

: चित्रेश्वर जाने वाली सड़क को ट्रैक्टर ले जाने के लिए तोड़ देते है ग्रामीण
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही