Search

 
 
 

चाईबासा : रविंद्र भवन के पास क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत शुरु

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : रविंद्र भवन मार्ग में विगत कई माह से पेयजल आपूर्ति की छतिग्रस्त पाइप लाइन के कारण रोड में पानी बह रहा था. सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सह अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने इसके मरम्मती के लिए पहल की. इसके बाद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता धर्मेंद्र कुमार द्वारा क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मती किए जाने का कार्य बुधवार को प्रारंभ कराया गया. मौके पर बंगाली सेवा समिति के सचिव सुब्रतो बोस, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता आशीष कुमार सिन्हा, सदस्य राजकुमार सिंह मौजूद थे. गौरतलब है कि उक्त मार्ग में सदर अस्पताल चाईबासा के साथ-साथ रविंद्र भवन एवं गांधी मैदान चौक में प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है. पाइप से पानी बहाने के कारण सड़क पर गड्ढे बन गए थे जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-bjp-leaders-held-a-meeting-regarding-the-preparation-of-home-ministers-program/">तांतनगर

: भाजपा नेताओं ने गृहमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही