Search

चाईबासा : कृषि कर के विरोध में खुदरा व थोक व्यवसाइयों ने बंद रखी दुकानें

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड राज्य कृषि उत्पादन और पशुधन विपणन विधेयक 2022 के तहत दो प्रतिशत शुल्क लगाने के विरोध में बुधवार को शहर के सभी प्रतिष्ठान बंद रहे. बंद का आह्वान चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किया था. इसके तहत थोक व खुदरा व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखें. इन दुकानों में किराने भी दुकानें भी शामिल थी. चुकी यह बंदी सरकार की नीतियों के विरोध में जिला स्तर पर बुलाई गई थी और पूर्व निर्धारित थी जिस कारण शहर में चहल-पहल भी काफी कम दिखी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-illegal-felling-of-fruit-trees-is-happening-indiscriminately-around-jamua/">चाकुलिया

: जमुआ के आस-पास धड़ल्ले से हो रही है फलदार वृक्षों की अवैध कटाई
खरीदारी करने वाले लोगों का आना जाना कम था. झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष नीतिन प्रकाश ने बताया कि सरकार की नीतियों के विरोध में यह बंद बुलाया गया है. सरकार को इस कृषि बिल को वापस लेना होगा. कृषि कर बढ़ाए जाने के कारण सामानों के मूल्य में वृद्धि भी संभव है इसे देखते हुए यह बंद बुलाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp