Search

चाईबासा : नगर परिषद के सेवानिवृत्त कर्मियों को नहीं मिल रहा सेवानिवृत्ति का लाभ

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : नगर परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने विधायक दीपक बिरुवा से सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान कराने का आग्रह किया है. इस संबंध में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बुधवार को उन्हे एक ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि झारखंड गठन के बाद झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 में एक प्रावधान किया गया कि नगर निकाय में पदाधिकारी व कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान नगर निकाय के कोष से किया जाएगा. लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी काफी परेशान हैं कि उन्हें  ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश की राशि एवं पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है. इससे परिवार भरण पोषण में काफी दिक्कत आ रही है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-students-of-jln-college-third-in-montu-painting-competition/">चक्रधरपुर

: जेएलएन कॉलेज के छात्र मोंटू पेंटिंग प्रतियोगिता में तृतीय

नगर विकास विभाग को पत्र लिखेंगे विधायक 

इस बात को विधायक दीपक बिरुवा ने गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने की बात कही. उन्होनेे कहा कि इस संबंध में नगर विकास विभाग और चाईबासा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र भी लिखकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्यायों का निदान करने को कहा जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में अरुण प्रसाद, महेश प्रसाद, देवाशीष देवशर्मा, देवदास राय, राम प्रसाद आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp