Search

 
 
 

चाईबासा : राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी

 
Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ रांची के आह्वान पर 11 सूत्री मांग को लेकर राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही. राजस्व उप निरीक्षकों के हड़ताल पर चले जाने के करण अंचल कार्यालय से संबंधित सभी कार्य यथा प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेने वाले बच्चों का जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, पारिवारिक सूची प्रमाण पत्र, भूमि के दाखिल खारीज, सरकारी विभागीय भूहस्तांतरण, परिवारिक हीत लाभ, भूमि सीमांकन, फसल राहत योजना आदि कार्यों पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hemp-sellers-admitted-to-crime-court-imposed-a-fine-of-10-10-thousand/">जमशेदपुर

: गांजा बिक्रेताओं ने अपराध स्वीकारा, कोर्ट ने लगाया 10-10 हजार का जुर्माना

संघ ने हड़ताल जारी रखने का लिया निर्णय

जिलाध्यक्ष लखीन्द्र माझी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय संघ ने निर्णय लिया है कि 10 अक्टूबर 2019 को तत्कालीन मंत्री राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के साथ हड़ताल के उपरांत 11 सूत्री मांग को लेकर जो समझौता हुआ तीन वर्ष बीतने के बाद भी आज तक लागू नहीं हो पाया है. इससे राजस्व उप निरीक्षकों में रोष है तथा राज्य महासंघ के आह्वान पर कंधे से कंधा मिला कर इस अनिश्चितकालीन हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही