Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : उपायुक्त की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2022-23 की समीक्षा बैठक आयोजित

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय के सभागार में जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक की गई. बैठक में खरीफ विपणन मौसम 2022-23 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति एवं इसके एवज में किसानों को भुगतान को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक में बताया गया कि विपणन वर्ष के अंतर्गत कुल 21 लैम्पस के माध्यम से 1590 किसानों से तकरीबन 78,000 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति हुई है. अधिप्राप्ति के एवज में शत-प्रतिशत किसानों को प्रथम किस्त की राशि का हस्तांतरण किया जा चुका है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-jamira-pahar-puja-on-june-25-preparations-complete/">चाकुलिया

: जामीरा पहाड़ पूजा 25 जून को, तैयारियां पूरी

116 किसानों को राशि का भुगतान किया गया

दूसरे किस्त के तहत 116 किसानों को राशि का भुगतान किया गया है. बैठक के दौरान डीसी ने कहा कि जिन चावल मिलरों के द्वारा सीएमआर के तहत अग्रिम चावल उपलब्ध नहीं कराया गया है. वो यथाशीघ्र संलग्न गोदामों में चावल की उपलब्धता सुनिश्चित करे. इसके अलावा सभी लैम्पस के अध्यक्ष/सचिव को अधिप्राप्त हुए धान का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने साथ ही मिलरों को लैम्पस गोदामों से धान का नियमित उठाव करने का निर्देश दिया. ताकि किसानों को उनकी फसलों के एवज में शेष राशि का भुगतान यथाशीघ्र सुनिश्चित किया जा सके. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मो. शव्वीर अहमद, लैम्पस के अध्यक्ष/सचिव एवं चावल मिलर सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-east-singhbhum-has-to-be-made-a-hub-of-fish-production-manish-kumar/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम को मछली उत्पादन का हब बनाना है – मनीष कुमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही