Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : हाटगम्हरिया पंचायत समिति सदस्य के नामांकन पत्र की हुई समीक्षा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : हाटगम्हरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लिए जमा किए गए  नामांकन पत्रों का  शनिवार को निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी शशीन्द्र कुमार बडाईक ने  समीक्षा की. समीक्षा में प्रखंड के सभी पंचायतों की पंचायत समिति सदस्य पद के लिए आवेदित उम्मीदवार उपस्थित थे. प्रखंड के दिकू बालकांड की पंचायत  प्रत्याशी के नामांकन पत्र में प्रत्याशी पद के प्रस्तावक को चुनाव आयोग  द्वारा ब्लैक लिस्ट किए जाने के कारण नामांकन पत्र को अस्वीकृत कर दिया गया.  इस तरह देखा जाए तो दिकू बालकांड पंचायत में सिर्फ एक ही प्रत्याशी बचा हुआ है. जबकि एक अन्य पंचायत कोचडा  में भी एक ही प्रत्याशी है. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-storytelling-activity-organized-at-ashoka-international-school/">खरसावां

: अशोका इंटरनेशनल स्कूल में कथा निरूपण क्रिया कलाप का हुआ आयोजन

26 नामांकन पत्र जमा किए गए थे

इस तरह इन दोनों पंचायतों में प्रत्याशियों के निर्विरोध जीत की संभावना प्रबल है.  समीक्षा में प्रखंड के सभी पंचायतों से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 26 नामांकन पत्र जमा किए गए थे. इसमें से दो के निर्विरोध चुने जाने की संभावना ज्यादा है. इसका फैसला 12 तारीख को प्रतीक चिन्ह वितरण के दिन होगा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही