Search

 
 
 

Chaibasa : गंदे पानी की सप्लाई से बढ़ा बीमारी का खतरा

 
  • मंत्री प्रतिनिधि ने कार्यपालक अभियंता से व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की
Chaibasa (Sukesh Kumar) :  पेयजल एवं स्वच्छता विभाग चाईबासा द्वारा विगत कुछ दिनों से शहर में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं किए जाने से आम जनमानस की परेशानी बढ़ गई है. वहीं तीन-चार दिनों से रुक-रुक कर पेयजल आपूर्ति हो रही है. उक्त पेयजल में मिट्टी एवं गंदगी के कारण लोगों को पेयजल के उपयोग में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. मामले को लेकर परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा के प्रतिनिधि राजाराम गुप्ता ने गुरुवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार से कार्यालय में भेंट कर इन समस्याओं को रखा. राजाराम गुप्ता ने कहा कि शहर में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है तथा जिन-जिन वार्डों में पेयजल की आपूर्ति हो रही है, उनमें मिट्टी एवं गंदा पानी की सप्लाई हो रही है. गंदगी युक्त पानी के सेवन से लोगों में लूज मोशन, उल्टी एवं जॉन्डिस का खतरा बढ़ गया है. लोग बीमार हो रहे हैं. गंदे पानी की सप्लाई बड़ी बाजार, सदर बाजार, गांधी टोला, मधु बाजार, टुंगरी बड़ा नीमडीह आदि मोहल्ले में हो रही है. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-dalsa-distributed-materials-among-the-old-people-in-the-old-age-home/">Chaibasa

: डालसा ने वृद्धाश्रम में वृद्धों के बीच बांटी सामग्रियां

फिल्टर हाउस में जमा हो गया है मिट्टी युक्त पानी

इस पर कार्यपालक अभियंता ने कहा कि बारिश के कारण कुछ दिनों पूर्व मिट्टी के कटाव के कारण डैम के फिल्टर हाउस में मिट्टी युक्त पानी जमा हो गया. फिल्टर हाउस के 6 बेड में से मात्र 2 बेड से पेयजल शुद्धि कर पेयजल आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है. 1-2 दोनों के भीतर सारी व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी. इस दौरान श्री गुप्ता ने कहा कि पेयजल आपूर्ति बाधित होने के पूर्व आम जनमानस को इसकी सूचना उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि लोगों को असुविधा न हो. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-former-cms-padayatra-to-open-mines-starts-from-villages-gets-unexpected-support-from-villagers/">Kiriburu

  : पूर्व सीएम की गांवों से खदान खोलो पदयात्रा शुरू, ग्रामीणों का मिला अप्रत्याशित समर्थन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही