Search

 
 
 

चाईबासा : चीन में तांतनगर प्रखंड की रीता ने तीरंदाजी में जीता कांस्य

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : 28 जुलाई से 8 अगस्त 2023 तक चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया गया है. इस प्रतियोगिता में तीरंदाजी में पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर प्रखंड की रीता सावैयां ने रविवार को कांस्य पदक जीता है. यह पदक तीरंदाजी के महिला रिकर्व में मिला है. रीता ने महिला रिकर्व टीम स्पर्धा के फाइनल में कड़े मुकाबले में फ्रांस को 5-4 से पराजित किया है. भारतीय तीरंदाजी टीम अब तक 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 कांस्य पदक जीतने मे कामयाब रही है. पदक तालिका में भारतीय टीम पूरे गेम्स अब तक दूसरे स्थान पर काबिज है. चाईबासा तुरतुंग प्रशिक्षण केंद्र सिकुरसाई प्रशिक्षक महर्षि महेन्द्र सिंकू ने कहा कि लगातार रीता ने इस केंद्र में प्रशिक्षण लिया है. उसकी इस उपलब्धि से पूरा केंद्र व पश्चिमी सिंहभूम में हर्ष है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ground-water-level-improves-due-to-water-coming-into-the-dry-river-kharkai/">आदित्यपुर

: सूखी पड़ी खरकई नदी में पानी आने से भूजल स्तर में सुधार
रीता सावैंयां को तुरतुंग तीरंदाजी केन्द्र के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाड़ेया, उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंकू, सलाहकार तेजनारायण देवगम, सिद्धार्थ पाडे़या, संयुक्त सचिव हीरामानी देवगम, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सावैंयां, सदस्य सुभाष जोंको, दिलीप खालखो, एसडीपीओ सदर, समाजसेवी सुप्रभात कुसुम देवगम, सुधीर पाट पिंगुवा, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक सह द्रोणाचार्य आवार्डी पूर्णिमा महतो, ओलंपियन सह अर्जुना आवार्डी मंगल सिंह चम्पिया,अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राजेंद्र गुइया, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक हरेन्द्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक माझी सावैयां, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बीएस राव, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रकाश राम, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक शिशिर महतो, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक रोहित कोईरी, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक डीसाई मैडम, अंतरराष्ट्रीय एथलीट सह महासचिव डब्लूएसओए के अजय नायक, करन कर्मकार, गंगाधर नाग, मोटाय बोबोंगा, सुमित मिश्रा,आशीष, रमेश, सुमित, जानो, शीतल आदि ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही