Search

 
 
 

चाईबासा: टोंटो के पुरनापानी नोदी गुटु के पास सड़क दुर्घटना, दो युवक की मौत

 
Sukesh kumar | Chaibasa चाईबासा जिला के टोंटो प्रखंड के पुरनापानी में हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है. घटना शुक्रवार देर रात की है. दोनों युवक बाईक से हाट (ग्रामीण बाजार) से लौट रहे थे. बाईक की गति तेज होने के कारण नोदी गुटु के पास वो दुर्घटनाग्रस्त हो गए. बाईक सवार दो युवक की मौत हो गई. दोनों का शव सड़क पड़ा मिला. सड़क किनारे दो युवकों को खून से लथपथ देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना की. पुलिस ने दोनों युवकों को  चाईबासा स्थित सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल से तेज गति से पुल के सामने टकराने से यह दुर्घटना हुई है. मौके पर ही दोनों युवक की मौत हो गई थी. सर पर गंभीर चोट आने के कारण रक्त का बहाव अधिक हुआ था. जिसके कारण घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. मालूम हो कि इस सड़क पर लगातार दुर्घटना होती रहती है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही