Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : शिलान्यास के चार साल बाद भी पूरा नहीं हो सका सड़क निर्माण

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra kumar Sinha) : नक्सल प्रभावित क्षेत्र रोआम को चाईबासा से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण का कार्य जोरों पर है. इस सड़क का निर्माण लगभग 20 किलोमीटर से ज्यादा हो चुका है और अब नक्सल प्रभावित क्षेत्र माईलपी से आगे बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है. यह सड़क लगभग 65 किलोमीटर लंबी बनने वाली है. सड़क नक्सल प्रभावित क्षेत्र पूरनापानी माईलपी, बारीपुखरी लुईया होते हुए रोआम तक जाएगी. हालांकि सड़क का शिलान्यास लगभग चार वर्ष पूर्व किया गया था, पर तकनीकी समस्याओं के कारण इसका निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है. हालांकि कार्य जारी है और तेजी से कार्य चल रहा है. चाईबासा और उसके आसपास के क्षेत्र में पुल निर्माण करने कार्य तेजी से चल रहा है. वही इस कार्य में लगे लोगों की माने तो पूरनापानी से आगे सड़क को लेवलिंग करने का कार्य भी किया जा रहा है और यह कार्य नक्सल प्रभावित क्षेत्र रेंगडाहातु तक किया जान है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-vice-chancellor-of-co-operative-college-will-inaugurate-the-library-on-30th/">चाईबासा

: को-ऑपरेटिव कॉलेज के लाइब्रेरी का कुलपति 30 को करेंगे उद्घाटन

लोगों को हो रही सुविधा

हालांकि इस सड़क के निर्माण में भी थोड़ी देरी हो सकती है. पर जितने दूर तक यह सड़क बनी है, उसके बीच के 10-12 गांव के लोगों को शहर आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है. अब लोग रात में भी आसानी से आना-जाना कर रहे हैं. जबकि पूर्व की स्थिति इससे पूरी विपरीत थी यहां तक की यात्री वाहन का परिचालन भी सड़क से नहीं होता था. पर आज छोटी बड़ी गाड़ियां और लोग अपनी बाइक से भी कहीं भी आ जा सकते हैं. उम्मीद है कि सड़क बन जाने के बाद गुवा, जामदा और किरीबरू तक जाने के लिए सड़क काफी मददगार साबित होगी. इससे न केवल दूरी कम होगी बल्कि समय भी कम लगेगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-health-checkup-of-24-safai-mitras-of-nagar-panchayat-conducted/">चाकुलिया

: नगर पंचायत के 24 सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की हुई जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही