Search

 
 
 

चाईबासा : सिंहपोखरिया से बालंडिया तक शीघ्र होगा सड़क का मरम्मत - ईई

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : सड़क और विकास एक दूसरे के पूरक होते हैं, सांसद गीता कोड़ा हमेशा सड़क निर्माण के लिए तत्पर रही हैं. गुरुवार को सिंहपोखरिया से बालंडिया जर्जर हो चुकी सड़क के मरम्मत को लेकर सांसद गीता कोड़ा ने कार्यपालक अभियंता सड़क निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंपा. सांसद ने कार्यपालक अभियंता से उक्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की अपील की. ताकि आम जनों को परेशानी का सामना ना करना पड़े. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सिंह पोखरिया से बालंडिया तक सड़क का मरम्मत शीघ्र कराई जाएगी. सांसद गीता कोडा द्वारा अन्य कई सड़क निर्माण-मरम्मतीकरण एवं नई पुल-पुलिया के संबंध में जानकारी मांगने पर कार्यपालक अभियंता ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में कई बड़ी सड़कों एवं पुल-पुलिया का निर्माण किया जाना है. सारी विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है. मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, कांग्रेस जिला प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ओझा एवं सदर प्रखंड अध्यक्ष दीकु सवैया उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-wife-strangled-to-death-on-suspicion-of-illicit-relationship-accused-husband-arrested/">आदित्यपुर

: अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही